Garhwa News: उत्क्रमित मध्य विद्यालय करके में प्रबंधन समिति का चुनाव संपन्न, गीता बनीं अध्यक्ष
गढ़वा, सितम्बर 12 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय करके के प्रांगण में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव हुआ। चुनाव में गीता देवी को सर्वसम्मति से प्रबंधन समिति का अध्यक्ष चुना गया, जबकि कमलेश प्रजापति उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए कृष्णा कुमार चौबे और सुनील कुमार यादव को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया गया था। चुनाव के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों ने भाग लिया और सर्वसम्मति से गीता देवी के नाम पर सहमति जताई। मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविंद्र प्रसाद, संजय कुमार यादव, विरबल राम, राजनारायण मिश्रा, एजाज अहमद, प्रीतम कुमार सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: आर मित्रा उत्कृष्ट विद्यालय में वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.