गढ़वा, अगस्त 26 -- Garhwa News: रंका, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार बुधवार को अकीदत के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब की यौम-ए-पैदाइश पर उन्हें याद किया। ताक्कूशाह दाता की मजार पर फातिहा किया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: तिरंगे के साथ निकला जश्ने ईद-उल-नबी का जुलूस, पढ़े नातिया कलाम जुलूस का आयोजन दर्जी मोहल्ला के मस्जिद, थाना मोड़ के मस्जिद में लोग एकत्रित हुए। दर्जी मोहल्ला से मौलाना मुक्ति मोहमद के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस मुख्य सड़क से बाजार होते चेक नाका से वापस ताक्कूशाह दाता की मजार पर मिलनी किया गया। अन्य विभिन्न गांवों से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में शामिल लोगों ने नात-ए-पाक पढ़ते हुए अमन और भाईचारे का पैगाम दिया...