गढ़वा, अगस्त 26 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को ईद मिलादुन्नबी का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मकरी, पंडरिया, बनखेता और माईधीया सहित विभिन्न गांवों के मुस्लिम धर्मावलंबियों ने जुलूस निकालकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस की खुशियां मनाईं। जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा, जहां लोगों ने धार्मिक नारों और नात-ए-पाक के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी। जुलूस को लेकर स्थानीय स्तर पर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। उसके बाद हाई स्कूल परिसर में मिलाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- Garhwa News: ईद-ए-मिलादुन्नबी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ संपन...