Garhwa News: इश्तेहार चिपकाया
गढ़वा, जुलाई 11 -- Garhwa News: मेराल। थाना क्षेत्र के गोबरदाहा गांव निवासी मुसाफ़िर अंसारी के घर पर शुक्रवार को मेराल पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया। मामले में थाना के एसआई दिनेश मुंडा ने बताया अभियुक्त मुसाफ़िर अंसारी के घर पर ढोल नगाड़े बजाकर इश्तेहार चिपकाया गया। उन्होंने बताया कि थाना कांड संख्या 127/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्त कुछ महीनों से फरार है। अभियुक्त पर नाबालिग लड़की से शादी का झांसा देने डरा धमका कर व पिस्तौल का भय दिखाकर दुष्कर्म कर हत्या करने का मामला दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.