Garhwa News: इश्तेहार चस्पा कर फरार अभियुक्त से आत्मसमर्पण करने की अपील
गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: श्रीबंशीधर नगर। महिला थाना नगर ऊंटारी पुलिस ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मारपीट, गाली-गलौज एवं धमकी देने के मामले में फरार चल रहे अभियुक्त के घर मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर इश्तेहार चस्पा किया। थाना में दर्ज मामले में अभियुक्त रमना थाना के बहियारखुर्द गांव निवासी मनीष कुमार विरुद्ध जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, एससी-एसटी कोर्ट, नगर ऊंटारी द्वारा जारी बीएनएसएस की धारा 84 के तहत इश्तेहार का मंगलवार को विधिवत तामिला कराया गया। पुलिस ने रमना थाना गश्ती दल के सहयोग से अभियुक्त के घर डुगडुगी बजवाकर इश्तेहार चस्पा किया। आसपास के लोगों को सूचित किया कि मनीष अविलंब न्यायालय अथवा संबंधित थाना में आत्मसमर्पण करें। यह भी पढ़ें- Sasaram News: कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपितों के घर चस्पाया गया इश्तेहार पुलिस के अनु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.