गढ़वा, नवम्बर 2 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। बंशीधर पारसनाथ डीएवी पब्लिक स्कूल के प्राचार्य आशीष कुमार मंडल सोमवार को सेवानिवृत्त हुए। वहीं विद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य सुशांत कुमार ने पदभार ग्रहण कर नई जिम्मेदारी संभाली। निवर्तमान प्राचार्य आशीष ने डीएवी संस्थान में अपने 31 वर्षों के सेवाकाल के दौरान विभिन्न विद्यालयों में अपनी सेवाएं प्रदान कीं। नवनियुक्त प्राचार्य सुशांत का शैक्षणिक जीवन डीएवी की गौरवशाली परंपरा से जुड़ा रहा है। उन्होंने एलकेजी से लेकर कक्षा 12वीं तक की शिक्षा डीएवी संस्थान में प्राप्त की। डीएवी की शैक्षणिक संस्कृति, अनुशासन और संस्कारों से उनका यह दीर्घ जुड़ाव उनके व्यक्तित्व एवं शैक्षणिक दृष्टिकोण की एक महत्त्वपूर्ण पहलू है जिसका लाभ विद्यालय परिवार को मिलेगा। अपने व्यावसायिक जीवन में उन्होंने कैम्ब्रियन पब्लि...