Garhwa News: आवास मद की राशि निकलवाकर पूर्व पार्षद ने रखा, आवास रहा अधूरा
गढ़वा, जुलाई 21 -- Garhwa News: श्री बंशीधर नगर, प्रतिनिधि। श्री बंशीधर नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 7 में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना में भारी गड़बड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। गड़बड़ी का आरोप कोई लाभुक पर नहीं बल्कि पूर्व वार्ड पार्षद शंभू राम पर लगा है। पूर्व वार्ड पार्षद ने लाभुक के बजाय स्वयं लाभुक के बैंक खाते से आवास योजना की राशि निकलवा कर रख ली है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 7 निवासी श्रवण भुइयां को लगभग पांच वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास की स्वीकृति मिली थी। योजना के तहत पहली किस्त के रूप में 45 हजार रुपये तथा दूसरी किस्त के रूप में 67 हजार 500 रुपये उसके बैंक खाते में भेजे गये थे। लाभुक श्रवण भुईयां व उनकी पत्नी ममता देवी का आरोप है कि पूर्व वार्ड पार्षद शंभू राम ने शुरुआत से ही उनका बैंक पासबुक औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.