गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: डंडई। बीडीओ देवलाल करमाली की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रखंड के पंचायत सचिव और ग्राम रोजगार सेवकों की बैठक हुई। बैठक में उक्त कर्मियों के अलावा बीपीओ रंजन कुमार, कनीय अभियंता नंदकिशोर प्रसाद और सहायक अभियंता राहुल कुमार भी उपस्थित थे। मौके पर अबुआ आवास, पीएम आवास, जनमन आवास के साथ-साथ जी राम जी योजना पर भी चर्चा की गई। आवास योजनाओं की चर्चा के दौरान बीडीओ ने सभी पंचायत के सचिवों से निर्माण कार्य के हालात की जानकारी ली। उन्होने आवास निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया। कर्मियों ने बीडीओ को बताया कि पिछले छह माह से उन्हें मानदेय का भुगतान नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- Banka News: अपूर्ण आवास को जल्द पूरा करने का बीडीओ ने दिया निर्देश मौके पर पंचायत सचिव दीपक तिवारी, सुनील कुमार, नरेश ठाकुर, बिंदेश्वर कुजूर, राजेंद्...