Garhwa News: आरोप: ग्रामीण चिकित्सक ने लगाया इंजेक्शन, किशोर की मौत
गढ़वा, अगस्त 25 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। बरडीहा थाना क्षेत्र में इलाज के दौरान 16 वर्षीय किशोर की मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान विशुनपुरा गांव निवासी गणेश पाल के पुत्र अनोज कुमार पाल के रूप में हुई है। मृतक के मामा दिनेश पाल ने बरडीहा के एक ग्रामीण चिकित्सक पर गलत तरीके से इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार अनोज सोमवार को बरडीहा थाना क्षेत्र के जीका गांव स्थित अपने नाना देवनाथ पाल के घर आया था। उसी दौरान उसे बुखार आने पर उसका मामा दिनेश पाल इलाज के लिए बरडीहा बाजार स्थित दवा दुकान के संचालक सह तथाकथित ग्रामीण चिकित्सक के पास ले गए। दिनेश का आरोप है कि वहां मौजूद चिकित्सक के पुत्र ने अनोज को इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाते ही अनोज बेहोश हो गया। मृतक के मामा के अनुसार उसने नस में इंजेक्शन लगाने से मना करते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.