गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 के तहत सत्र 2026-27 में 25 प्रतिशत कोटे से कक्षा एक में नामांकन के लिए अपग्रेडेड नर्सरी इंग्लिश स्कूल भवनाथपुर में चार सीटें रिक्त हैं। उक्त सीटों पर नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 20 अगस्त से शुरू हो गई है। जिला शिक्षा अधीक्षक सह अपर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि आरटीई नामांकन के द्वितीय चरण में विद्यालय में चार सीटें उपलब्ध हैं। उससे पूर्व प्रथम चरण में छह बच्चों का नामांकन कराया जा चुका है। नामांकन के इच्छुक अभिभावक निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 5 सितंबर निर्धारित की गई है। आवेदन के दौरान बच्चे का जन्म प्रमाण...