गढ़वा, अक्टूबर 16 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। नवरात्रि और दशहरा के अवसर पर आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विभिन्न विद्यालयों में गरबा-डांडिया की धूम रही। आरके पब्लिक स्कूल गढ़वा, श्री बंशीधर नगर और हूर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव का माहौल बना दिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और उत्साह ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जूनियर विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में गरबा-डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं, विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। संगीत की धुन पर थिरकते बच्चों ने भारतीय लोक संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक पेश की। यह भी पढ़ें- Garhwa News: नवदुर्गा के नौ स्वरूपों की झांकी बनी आकर्ष...