Garhwa News: आम के पौधों का वितरण
गढ़वा, जुलाई 12 -- Garhwa News: बिशुनपुरा। प्रखंड के सरांग गांव में रविवार को ग्राम उत्थान समिति के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ने पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से 121 आम के पौधों का वितरण किया। उन्होंने अपने निजी खर्च से दशहरी, आम्रपाली, लंगड़ा सहित विभिन्न प्रजाति के आम के पौधों का वितरित किया। उन्होंने कहा कि सरांग पंचायत के सभी घरों में पौधा पहुंचाना उनका उद्देश्य है। उन्होंने उपस्थित लोगों से पौधा लगाने और उसकी उचित देखभाल करने की अपील की। मौके पर बलराम साह, शंकर सिंह, महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, धर्मदेव उरांव, बबलू पासवान, प्रदीप राम सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। मौके पर मुख्य रूप से रघु सिंह, दिनेश सिंह, मदन सिंह, राजदेव सिंह, मुंशी सिंह, यदू साह, रामदत्त गुप्ता, मटुकी साह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.