Garhwa News: आपदा से बचाव के लिए जागरूकता और सतर्कता जरूरी : सुशील
गढ़वा, अक्टूबर 14 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। डीएवी मॉडल स्कूल में अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। उसमें विद्यार्थियों को प्राकृतिक और मानवजनित आपदाओं के कारणों, उनसे बचाव के उपायों और आपात स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि समय रहते सही जानकारी और सतर्कता अपनाकर आपदाओं से होने वाले नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता है। शिक्षक अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आपदाएं मुख्य रूप से दो प्रकार की होती हैं। उनमें प्राकृतिक आपदा और मानवजनित आपदा शामिल हैं। आपदाओं के प्रति जागरूकता, पूर्व तैयारी और सही समय पर उचित कदम उठाकर इनके दुष्प्रभाव को कम किया जा सकता है। विद्यालय के निदेशक सुशील केसरी ने आग से बचाव और सड़क सुरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अभिभावको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.