गढ़वा, नवम्बर 25 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। देवी धाम सहिजना में बुधवार को श्रीहनुमान चालीसा पाठ सह आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा का चतुर्थ साप्ताहिक आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य आध्यात्मिक चेतना जगाने, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और नई पीढ़ी में संस्कार विकसित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित अशोक पंडित ने श्रीहनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ की। उसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा में सुश्रुत सेवा संस्थान के निदेशक सह सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. टी पीयूष ने कहा कि आध्यात्मिकता और संस्कृति जीवन में अनुशासन, सेवा, संयम एवं मानवीय मूल्यों की भावना विकसित करती है। बच्चों को बचपन से ही अच्छे संस्कारों और सकारात्मक जीवनशैली से जोड़ना ज...