Garhwa News: आटा चक्की के पट्टे में कपड़ा फंसने से महिला गंभीर घायल
गढ़वा, अगस्त 18 -- Garhwa News: भवनाथपुर। केतार थाना क्षेत्र के कधवन गांव में मंगलवार को आटा चक्की चलाने के दौरान कपड़ा पट्टे में फंस जाने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कधवन गांव निवासी कामेश्वर विश्वकर्मा की पत्नी मंदोदरी देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक डॉ. सूर्यकांत राज ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कामेश्वर ने बताया कि घर के सभी सदस्य अपने-अपने काम में व्यस्त थे। उसी दौरान एक ग्राहक गेहूं पिसवाने के लिए घर स्थित आटा चक्की पर पहुंची। मंदोदरी चक्की चालू कर गेहूं की पिसाई कर रही थी। उसी बीच उसके कपड़े का हिस्सा चक्की के पट्टे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.