गढ़वा, जुलाई 18 -- Garhwa News: गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। जिले में स्कूली खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रथम गढ़वा जिला अंतर विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत शनिवार से स्थानीय फुटबॉल स्टेडियम में होगा। प्रतियोगिता का उद्घाटन उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा करेंगे। यह प्रतियोगिता पीईएफआई (फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया) के बैनर तले पीईएफआई झारखंड एवं जिला खेल विभाग के सहयोग से आयोजित की जा रही है। यह एक आधिकारिक (ऑफिशियल) टूर्नामेंट होगा। उसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों की टीमें हिस्सा लेंगी। प्रतियोगिता के अध्यक्ष अलखनाथ पांडेय, सचिव मदन केशरी एवं कार्यकारी सचिव आनंद सिन्हा ने बताया कि मुकाबला लीग प्रणाली के आधार पर खेले जाएंगे। उससे सभी टीमों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का पूरा अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी विद्यालयों ...