गढ़वा, जुलाई 28 -- Garhwa News: रंका। आजीविका कर्मचारी संघ के लोग मंगलवार को मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए। उससे प्रखंड में समूह का कार्य प्रभावित हो गया। संघ के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें पांच माह से मानदेय नहीं मिला है। प्रखंड समन्वयक मोनिका केशरी ने बताया कि सरकार संघ के मांगों पर विचार नहीं कर रही है। इसे बाद यह कदम उठाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...