गढ़वा, सितम्बर 9 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। यूजीसी कानून वापस लेने, एसटी/एससी अत्याचार अधिनियम समाप्त करने और आरक्षण की समीक्षा करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर सवर्ण एकता मंच की जिला इकाई गढ़वा के द्वारा बुधवार को समाहरणालय पर एक दिवसीय धरना दिया गया। उससे पहले गोविंद प्लस टू विद्यालय के मैदान में एक जनसभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें एक दर्जन से अधिक वक्ताओं ने पांच सूत्री मांगों के समर्थन में अपनी बातें रखीं। जनसभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आजादी की लड़ाई में सबसे ज्यादा योगदान सवर्ण समाज का ही रहा है. लेकिन आजादी के बाद से सबसे ज्यादा कानून सवर्ण समाज के विरोध में ही लागू किए गए हैं। आजादी के बाद सामानता के मूल उद्देश्य को लेकर संविधान लागू किया गया था, लेकिन आजादी के बाद से लेकर अब तक 80 सालों में समाज के ही कुछ ल...