Garhwa News: आग से कपड़ा दुकान और होटल राख, 12 लाख का नुकसान
गढ़वा, अक्टूबर 12 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। मझिआंव नगर पंचायत के ब्लॉक रोड स्थित फंकी बॉयज कलेक्शन कपड़ा दुकान और अरुण गुप्ता के होटल में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। घटना में दोनों दुकानों में रखे कपड़े, काउंटर और अन्य सामान जलकर राख हो गए। दुकानदारों के अनुसार, अगलगी में करीब 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कपड़ा दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। आग की लपटें देखते ही देखते बगल के होटल को भी अपनी चपेट में ले लिया। कपड़ा दुकान के संचालक और अखौरी तहले गांव निवासी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्होंने दशहरा, छठ और दीपावली के त्योहारों को देखते हुए काफी मुश्किल से पैसों की व्यवस्था कर दुकान के लिए कपड़े मंगाए थे। आग में करीब 11 लाख 50 हजार रुपये के कपड़े और अन्य सामान जल गए। वहीं, होटल संचालक अरुण गुप्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.