गढ़वा, सितम्बर 23 -- Garhwa News: धुरकी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत रक्सी स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल में प्रकृति का पर्व कर्मा धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने कर्मा पूजा के महत्व को समझते हुए प्रकृति, पर्यावरण और पारंपरिक संस्कृति के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय का माहौल उत्सवमय बना रहा। करम पूजा झारखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में प्रकृति व लोक संस्कृति से जुड़ा प्रमुख पर्व माना जाता है। पर्व में करम पेड़ की पूजा कर सुख-समृद्धि, खुशहाली और परिवार के मंगल की कामना की जाती है। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समृद्ध लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने कर्मा पर्व से संबंधित गी...