गढ़वा, अगस्त 1 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड के मझिगांवा गांव में आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र पर अवैध कब्जा करने की शिकायत पर बीडीओ सह सीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कार्रवाई की। शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए उक्त सरकार भवनों को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। आंगनबाड़ी केंद्र को तत्काल सेविका को सौंपने का निर्देश दिया गया था। मामले में बीडीओ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि मझिगावां गांव में आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र पर अवैध कब्जा की शिकायत मिली थी। आंनगबाड़ी केंद्र का वर्ष 2002 में निर्माण किया गया था। उसपर गांव के सुन्न राम का ही कब्जा था। उसने ही भवन निर्माण कराया था। उसके बाद से वह उसी के कब्जे में था। उक्त भवन भी जर्जर हो गया था। बीडीओ ने उसे खाली कराते हुए फटकार लगाई। केंद्र में रखे सारा बांस, बल्ली और ईंटें हटाकर कमरे को स...