गढ़वा, नवम्बर 5 -- Garhwa News: कांडी, प्रतिनिधि। कांडी-जतरो पेट्रोल पंप के समीप बुधवार रात सड़क दुर्घटना में घायल 25 वर्षीय मुकेश कुमार की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में करीब छह घंटे तक हंगामा किया। उस दौरान अस्पताल परिसर में खड़ी एंबुलेंस में भी तोड़फोड़ की गई। परिजनों ने चिकित्सक पर समय पर ऑक्सीजन नहीं देने और इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही खरौंधा गांव में गश्त कर रही कांडी पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई आशीर्वाद महतो, अरुण पासवान और हवलदार वीरेंद्र राम, अखिलेश सिंह एवं अविनाश वेद सहित पुलिसकर्मियों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. एसपी सिन्हा ने उसकी गंभीर स्थिति को दे...