Garhwa News: अस्पताल के निरीक्षण में गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी, नाराजगी
गढ़वा, अक्टूबर 26 -- Garhwa News: रमकंडा, प्रतिनिधि। प्रखंड के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था की अनियमितताओं को लेकर सोमवार को जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव और विधायक प्रतिनिधि ज्ञान रंजन पांडेय ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। उस दौरान आयुष चिकित्सक डॉ. रिजवाना फरहान अनुपस्थित मिलीं। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी कई स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी से गायब पाए गए। अस्पताल में ड्यूटी रोस्टर नहीं लगाए जाने और व्हाट्सएप के जरिए रोस्टर देखकर ड्यूटी करने की जानकारी पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी रोस्टर नहीं लगाए जाने का कारण पूछने पर ड्यूटी पर मौजूद महिला चिकित्सक ने बताया कि स्वास्थ्यकर्मी व्हाट्सएप पर रोस्टर देखकर ड्यूटी करने आते हैं। यह भी पढ़ें- Garhwa News: रमकंडा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.