गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: मझिआंव, प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित मॉडल पशु अस्पताल अव्यवस्थाओं के बीच चल रहा है। आलम यह है कि अभी तक परिसर में पेयजल तक की व्यवस्था नहीं की गई है। उससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से अपने-अपने पशुओं का इलाज कराने आए पशु पालकों और अन्य किसानों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ता है। उन्हें किसी होटल जाकर या बोतल बंद पानी पीना पड़ता है। उससे किसानों और पशुपालकों में आक्रोश है। उनका आरोप है कि मॉडल पशु अस्पताल के नाम पर चमचमाती बिल्डिंग तो बना दी गई पर पानी जैसी जरूरी सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। यहां आने वाले किसान और पशुपालकों को पीने के पानी के लिए भी भटकना पड़ता है। मामले में पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिनेश कुमार यादव ने बताया कि हम लोगों को पीने के लिए पानी तो दूर पशुओं के इलाज करने के बाद हाथ धोने के लि...