Garhwa News: अब तक 250 स्कूलों में नई प्रबंधन समिति का हो चुका है गठन, नहीं मिल रहे जनप्रतिनिधि
गढ़वा, अगस्त 7 -- Garhwa News: गढ़वा, हिटी। सरकारी विद्यालयों में स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन की प्रक्रिया चल रही है। उसके तहत अब तक ढाई सौ स्कूलों में नई प्रबंधन समिति का गठन किया जा चुका है। जिले में सभी श्रेणियों के कुल 1434 विद्यालय संचालित हैं। उनमें पहली से पांचवीं तक के 897, पहली से आठवीं तक के 395, पहली से दसवीं तक के 78, पहली से बारहवीं तक के 22, छठी से बारहवीं तक के 21, नौवीं-दसवीं के सात, नौवीं से बारहवीं तक के 14, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय 14 और झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय पांच शामिल हैं। इन विद्यालयों में कुल 3.13 लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नई शिक्षा नीति के तहत सभी स्कूलों में एसएमसी का गठन अनिवार्य है। नई गाइडलाइन के अनुसार प्रबंधन समिति ने अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी शामिल करना है। नई गाइडला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.