Garhwa News: अनुशंसा के बाद भी नहीं किया गया कार्यमुक्त
गढ़वा, अगस्त 21 -- Garhwa News: डंडई। अंचल में सेवा दे रहे अमीन नेसार अंसारी को दो महीने बाद भी कार्य मुक्त नहीं किया गया। उन्हें कार्यमुक्त करने की अनुशंसा दो महीने पहले की गई थी। समाहर्ता विकास कुमार राय के निर्देश पर सीओ जयशंकर पाठक की ओर से नेसार को कार्य मुक्त करने की अनुशंसा किया गया था। अपर समाहर्ता ने मेराल, डंडई, गढ़वा और रमना अंचल के अंचल अधिकारियों से आउटसोर्स में काम कर रहे अमीन की कार्य कुशलता का प्रतिवेदन मांगा था। सीओ ने बताया कि अपर समाहर्ता के पत्र के आलोक में उन्होंने अनुशंसा की थी। उनके कार्यालय में दो अमीन निर्मल ठाकुर और नेसार अंसारी सेवा दे रहे हैं। उनमें नेसार आउटसोर्स से काम कर रहे हैं। अपर समाहर्ता ने बताया कि यह मामला प्रक्रियाधीन है। मामले में जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.