Garhwa News: अनुदान पर मिले गाय की मौत
गढ़वा, अगस्त 20 -- Garhwa News: चिनिया। मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर मिले तीन मवेशियों में से एक की मौत हो जाने से पशुपालक सिजान मंसूरी का परिवार गहरे शोक में है। प्रखंड मुख्यालय निवासी सिजान को कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत तीन गाय मिली थीं। बताया गया कि बुधवार की रात एक दुधारू गाय की अचानक मौत हो गई। पशुपालक के अनुसार, मौत से एक दिन पहले गाय की तबीयत खराब हुई थी, लेकिन इलाज के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। गाय प्रतिदिन करीब 6 से 7 लीटर दूध देती थी। उससे परिवार के जीविकोपार्जन में मदद मिलती थी। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: लीड खबर फाइल एक फानइल पशुपालक ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर नुकसान की भरपाई और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मिनी नंदिनी योजना में छह पशुपालकों का चयन, मिले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.