Garhwa News: अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से गिरा युवक, घायल
गढ़वा, नवम्बर 2 -- Garhwa News: गढ़वा। चिनियां थाना क्षेत्र के बेता गांव के चुइयां टोला में मोटरसाइकिल से गिरकर रामबलि पासवान का 19 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, अजीत कुमार किसी काम से अपने गांव में गया था। उसी दौरान उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में उसके चेहरे समेत शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल ले आए। जहां उसका इलाज चल रहा है। चिकित्सक ने फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : रजोखर में बाइक से गिरकर युवक जख्मी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.