Garhwa News: अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुघर्टनाग्रस्त
गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: गढ़वा। खरौंधी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी मनोज कुमार पासवान के 16 वर्षीय पुत्र रोशन कुमार मोटरसाइकिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार रोशन अपने गांव में मोटरसाइकिल चला रहा था। उसी दौरान मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.