Garhwa News: अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल गिरने से युवक घायल
गढ़वा, जुलाई 5 -- Garhwa News: गढ़वा। सदर थाना क्षेत्र के करके गांव में रविवार को मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल 30 वर्षीय विनय राम खरौंधी थाना क्षेत्र के मझिगावां गांव का निवासी है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार विनय रविवार को अपने ससुराल गढ़वा थाना क्षेत्र के लोटो गांव आया था। वहां से वह अपने साढू के घर कीतासोती गांव जा रहा था। उसी दौरान करके गांव के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में उसके चेहरे और सिर में गंभीर चोट लगी। घटना की जानकारी मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल सदर अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.