Garhwa News: अध्यापक संघ का विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन 11 को
गढ़वा, अगस्त 6 -- Garhwa News: गढ़वा। जिला आकलन प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की ओर से 11 अगस्त को विधानसभा के समक्ष धरना सह प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि अपने हक और अधिकार के लड़ाई के लिए संघर्ष करना है। जब तक अपने मांगों के समर्थन में उग्र आंदोलन नहीं होगा उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। संकुल स्तर के एक-एक साथी को अपने और अपने बाल बच्चों के लिए अपने हक अधिकार के लिए आगे आना होगा। इस लड़ाई में कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि 10 अगस्त की रात को इंटरसिटी एक्सप्रेस से रांची के लिए सभी प्रस्थान करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.