गढ़वा, अक्टूबर 25 -- Garhwa News: भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड की सदाबह राजदहवा नदी अतिक्रमण के कारण लगातार सिमटती जा रही है। मुख्य सड़क से सटे होने के कारण नदी की जमीन पर कब्जे की शिकायतें सामने आ रही हैं। उसके बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की ठोस पहल नहीं दिख रही है। उससे नदी के प्राकृतिक स्वरूप और जल संरक्षण पर खतरा मंडराने लगा है। स्थानीय स्तर पर थाना मोड़ से कर्पूरी चौक तक नदी के हिस्से में अतिक्रमण की समस्या अधिक बताई जा रही है। कभी अपने जलप्रवाह और प्राकृतिक पहचान के लिए जानी जाने वाली नदी का दायरा धीरे-धीरे घट रहा है। समय रहते अतिक्रमण पर रोक नहीं लगी, तो इसका अस्तित्व और प्रभावित हो सकता है।नदियों को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए न्यायालय के निर्देशों के बावजूद राजदहवा नदी की स्थिति प्रशासनिक कार्रवाई पर सवाल खड़े कर रही...