गढ़वा, अगस्त 15 -- Garhwa News: गढ़वा। रमना थाना क्षेत्र के चुंदी गांव निवासी रोहित कुमार की पत्नी 19 वर्षीया निर्मला कुमारी को शुक्रवार को अज्ञात विषैले जंतु ने काट लिया। घटना के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, निर्मला इन दिनों रंका थाना क्षेत्र के तेनुडीह गांव स्थित अपने मायके में थी। शुक्रवार दोपहर वह घर के आसपास घूम रही थी। उसी दौरान अज्ञात विषैले जंतु ने उसके बाएं पैर में काट लिया। उसके बाद उसके पैर में तेज दर्द होने लगा और धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी। स्थिति गंभीर होते देख परिजन उसे तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: जहरीले जन्तु के काटने से महिला अचेत जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस...