गढ़वा, सितम्बर 11 -- Garhwa News: गढ़वा। धुरकी थानांतर्गत गनियारी कला गांव निवासी रामा सिंह की पत्नी किस्मतिया देवी को अज्ञात विषैला जंतु ने शुक्रवार को काट लिया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल मे भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि किस्मतिया अपने घर से अन्य लोगों के साथ जंगल में लकड़ी लेने के लिए गई हुई थी। उसी क्रम में अज्ञात विषैला जंतु ने उसे काट लिया। उसके बाद वह जंगल में बेहोश होकर गिर गई। घटना को देखकर उसके साथ के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने जंगल में पहुंचकर उसे अचेत अवस्था में उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...