गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। पलामू जिला अंतर्गत रेहला थाना क्षेत्र के मुरमा खुर्द के बुलबुलिया टोला निवासी तीन युवक रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत युवक की पहचान सुदामा साव के पुत्र राजू साव के रूप में की गई है। वहीं घायलों में नागेंद्र यादव और सुनील साव शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलचंपा गांव किसी आवश्यक कार्य से आए हुए थे। काम पूरा करने के बाद तीनों एक ही बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। उसी दौरान मेढ़ना मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन और मोटरसाइकिल के बीच उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ...