गढ़वा, सितम्बर 6 -- Garhwa News: गढ़वा। चिनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत बिलैतीखैर गांव में रविवार को मोटरसाइकिल की टक्कर से 18 वर्षीय युवक नागेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल नागेंद्र मेराल थाना क्षेत्र के बाना गांव निवासी नारायण सिंह का पुत्र है। उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार नागेंद्र अपनी फुआ के घर चिनियां थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव गया था। वहां से वह मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था। उसी दौरान बिलैतीखैर गांव के समीप सामने से आ रहे अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...