Garhwa News: अंतरराज्यीय बस स्टैंड में हुई अगलगी की घटना में 10 लाख का समान जलकर खाख
गढ़वा, जुलाई 27 -- Garhwa News: गढ़वा, प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के सोनपुरवा स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड परिसर में अगलगी की घटना में दो दुकानें जलकर पूरी तरह राख हो गईं। घटना रविवार की रात एक बजे की है। अगलगी की इस घटना में दुकानदारों को 10 लाख से अधिक का सामान जलकर खाख गया। सूचना पर पहुंचे दुकानदारों ने सबसे पहले खुद आग बुझाने का प्रयास किया। स्थिति बेकाबू होता देख सूचना स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलने ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों दुकानों में रखा अधिसंख्य सामान जल चुका था। पीड़ित दुकानदार सोनपुरवा निवासी राजू कुमार ने बताया कि वह रविवार की रात करीब 11:30 बजे अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात लगभग एक बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी दुकान में आग लग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.