गढ़वा, अगस्त 23 -- Garhwa News: गढ़वा, जिला प्रतिनिधि। पेफी, जिला प्रशासन और जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप के अंडर 15 बालिका वर्ग के पहले सेमी फाइनल मैच में कस्तूरबा स्कूल गढ़वा ने आरके पब्लिक स्कूल को 1-0 से और कस्तूरबा स्कूल भंडरिया ने झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय बरडीहा को 2-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए आरके पब्लिक स्कूल और झारखंड अवासीय विद्यालय बरडीहा के बीच खेले गए मैच में आरके पब्लिक स्कूल ने चार गोल से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में कस्तूरबा विद्यालय भंडरिया ने आरके पब्लिक स्कूल को 3-0 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। कस्तूरबा विद्यालय गढ़वा ने डीएवी मॉडल स्कूल को 5-0 हराकर सेमी फाइनल में प्...