Gangapar News: 70वीं विद्यालयीय एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
गंगापार, अक्टूबर 15 -- Gangapar News: गुरुवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नारीबारी के तत्वावधान में राजा कमलाकर इंटर कॉलेज शंकरगढ़ के मैदान पर 70वीं तहसील स्तरीय दो दिवसीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में क्षेत्र के दर्जनों विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज समहन के प्रधानाचार्य मोहम्मद रफी और राजा कमलाकर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एवं प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी राकेश प्रताप सिंह चंदेल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी राकेश प्रताप सिंह चंदेल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल में सफलता पाने के लिए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और कड़ी मेहनत जरूरी है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.