Gangapar News: 26 अक्तूबर से गूंजेगा प्रभु श्रीराम का जयघोष
गंगापार, अक्टूबर 25 -- Gangapar News: बरौत, हिन्दुस्तान संवाद। हंडिया तहसील क्षेत्र के सेवा गांव में श्री परशुराम रामलीला समिति की ओर से भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। 26 अक्तूबर से 4 नवंबर तक प्रतिदिन रात 8 बजे से रामलीला का मंचन होगा। वहीं 5 नवंबर को विजय दशमी के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के पहले दिन नारद मोह, मुनि शाप और राजा प्रतापभानु के श्राप का मंचन होगा। पांच नवंबर को विजय दशमी के दिन भव्य मेला आयोजित कर रामलीला का समापन होगा। संरक्षक शेषधर चौबे, अध्यक्ष केशव नाथ तिवारी सहित समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.