गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: तहसील सभागार करछना में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में उमस भरी गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, लेकिन किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं होने से लोगों को मायूस लौटना पड़ा। कई फरियादियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जब शिकायतों का तत्काल समाधान नहीं हो रहा, तो ऐसे आयोजन का उद्देश्य अधूरा रह जाता है। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, सड़क, नाली समेत विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 256 शिकायतें दर्ज हुईं, लेकिन एक भी प्रकरण का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। गधियांव गांव के अंशू यादव ने पशुपालन विभाग द्वारा बरसात से पहले पशुओं को गलाघोटू (एचएस) रोग से बचाव का टीकाकरण नहीं कराए जाने की शिकायत करते हुए तत्काल अभियान चलाने की मांग की। यह भी पढ़ें- Gangapar New...