Gangapar News: 24 वें दिन भी धरने पर बैठे रहे किसान
गंगापार, नवम्बर 6 -- Gangapar News: जिस धान की फसल को तैयार करने में किसानों ने महीनों पसीना बहाया, आज वही फसल उनकी आंखों के सामने पानी में डूबकर बर्बाद हो रही है। खेतों में भरे पानी ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। घर-परिवार की रोजी-रोटी बचाने की चिंता के बीच किसान पिछले 24 दिनों से धरनास्थल पर डटे हैं, लेकिन जलनिकासी की समस्या का समाधान अब तक नहीं हो सका। कौड़िहार चौराहे पर युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में किसान दिन-रात धरना दे रहे हैं। किसानों के मुताबिक सिंचाई विभाग के नाले पर कथित अतिक्रमण के चलते जलनिकासी बाधित है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नाले को अतिक्रमणमुक्त कराने पर अड़े किसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.