गंगापार, जुलाई 13 -- Gangapar News: नगर पंचायत मऊआइमा में जल निकासी की बदहाल व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनी हुई है। करीब दो दशक से नालियों का चौड़ीकरण नहीं होने और उन पर अतिक्रमण के कारण हल्की बारिश में ही कस्बे की सड़कें तालाब में तब्दील हो जाती हैं। सबसे अधिक समस्या तीन बत्ती चौराहे, स्टेशन रोड, झाली बाबा और हवाईदार मोहल्ले में देखने को मिलती है। नगर पंचायत में पिछले करीब 20 वर्षों से नालियों का चौड़ीकरण नहीं हुआ है। कई स्थानों पर नालियों के ऊपर लोगों ने कब्जा कर रखा है, जिससे उनकी नियमित सफाई नहीं हो पाती। नतीजतन नालियां चोक हो जाती हैं और बारिश का पानी तेजी से नहीं निकल पाता। आजमपुर के वार्ड सदस्य अतीक अहमद के मुताबिक नाली चौड़ी न होने से कस्बे के तीन बत्ती चौराहे पर सबसे अधिक जलभराव होता है। यहां रिमझिम बारिश शुरू होते ही पान...