Gangapar News: 20 दिन से किसानों का धरना जारी
गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: खेतों में भरा पानी किसानों की सालभर की मेहनत पर भारी पड़ रहा है। हजारों बीघा धान की फसल जलमग्न है और उसके बर्बाद होने का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। जलनिकासी की व्यवस्था बहाल कराने और नाले से कथित अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर किसान पिछले 20 दिनों से दिन-रात धरने पर डटे हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। किसानों के लंबे आंदोलन के बाद भी खेतों से पानी निकलने का रास्ता साफ नहीं होने से नाराजगी बढ़ती जा रही है। युवा विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार मिश्र के नेतृत्व में कौड़िहार क्षेत्र में किसानों का धरना लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: डूबी फसल बचाने के लिए 19 दिन से धरने पर डटे किसान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.