Gangapar News: 2.51 लाख दीपों से जगमगाएगा रामघाट
गंगापार, नवम्बर 4 -- Gangapar News: भगवान श्रीराम और निषादराज की ऐतिहासिक मित्रता की साक्षी पौराणिक नगरी श्रृंग्वेरपुरधाम में सातवें श्रृंग्वेरपुर महोत्सव को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। छह से आठ नवंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय महोत्सव में इस बार 2.51 लाख दीप जलाकर रामघाट समेत पूरे तीर्थक्षेत्र को रोशन करने की तैयारी है। आयोजन का शुभारंभ छह नवंबर को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। महोत्सव की तैयारियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन और आयोजक जय श्रीराम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने श्रृंग्वेरपुरधाम में बैठक की। जिला विकास अधिकारी गोपाल कुशवाहा और क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने आयोजन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने कार्यक्रम स्थल और प्रदर्शनी परिसर का निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.