गंगापार, अक्टूबर 19 -- Gangapar News: बहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। शारदीय नवरात्र की नवमी सोमवार को बहरिया ब्लॉक के तेजपुर गांव में भगवान श्रीराम की 11 फीट ऊंची प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से अनावरण किया गया। मुख्य अथिति महंत बलबीर गिरी के स्वागत के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और उन्हें फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया। प्रतिमा के अनावरण के दौरान जय श्रीराम के जयकारों से पूरा इलाका गुंजायमान हो गया।तेजपुर गांव में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहा। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी से आयोजन में धार्मिक उल्लास देखने को मिला। महंत बलबीर गिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: ...