गंगापार, सितम्बर 19 -- Gangapar News: धान की फसल पकने के साथ ही किसानों ने कटाई और मड़ाई शुरू कर दी है। कम अवधि में तैयार होने वाली धान की किस्मों से किसान समय से खेत खाली कर रबी की फसल की तैयारी में जुट रहे हैं। मऊआइमा ब्लॉक के तिलईबाजार के आसपास घीनपुर, मोहनपुर, महमदपुर, रजवापुर, अचकवापुर, फिरोजपुर, धरौता, परमानंदपुर और गढ़चंपा समेत कई गांवों में धान की कटाई शुरू हो गई है। किसान परिवार के सदस्य मिलकर धान काटने, गठरी बांधने और उसे सुखाने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में किसान शंभुनाथ मौर्य ने करीब 100 दिन में तैयार होने वाली महिंद्रा 606 धान की किस्म की खेती की है। उन्होंने बताया कि कम अवधि में तैयार होने वाली धान की फसल की कटाई समय से पूरी हो जाती है। इससे खेत को जल्दी खाली कर मटर और आलू की अगली फसल की तैयारी की जा सकती है। शंभुनाथ मौर्य...