गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। मांडा के भरारी प्रथम गांव के ईंट भट्ठा मैदान में 10 अक्तूबर से सायरी प्रीमियम क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के अध्यक्ष अभी यादव ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रथम विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 5100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।खेल के दौरान अंपायर का निर्णय सर्वमान्य होगा। बताया कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सुभाष, अभिषेक, सोनू, रितेश, शिवांक, सूरज, सुशील, रामजीत सहित कुल 12 लोग शामिल होंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक टीमों से प्रतिभाग करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...