Gangapar News: होलागढ़ के दो किसानों का कच्चा मकान ढहा
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: मूसलाधार बारिश होने से दो किसान का कच्चा मकान ढह गया। परिवार घर बाहर टीनशेड में सोने के चलते बाल-बाल बच गए। दोनों किसान परिवार के पास जीवनयापन का संकट खड़ा हो गया है। होलागढ़ के तरती बेलखरिया का पूरा गांव निवासी कुशुम देवी पत्नी श्रीकांत पांडेय और पड़ोसी राम नरेश पाल का कच्चा मकान बारिश में ढह गया। दोनों परिवारों में जनहानि तो नहीं हुई परन्तु अब निवास को लेकर चिंता बढ़ गई है। राम नरेश व कुशुम देवी मजदूरी कर परिवार चलाते हैं। घटना की सूचना पर पूर्व प्रधानपति शैलेंद्र बहादुर सिंह ने तहसील प्रशासन को दी और मदद की मांग की। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: भारी बारिश से कच्चा मकान ढहा, परिवार के सामने आश्रय का संकट हल्का लेखपाल मंगलवार को गांव पहुंचकर दोनों मकान की जांच करते हुए रिपोर्ट तैयार करने में जुट गए हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.