गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: प्राथमिक विद्यालय खैरुआ का हैंडपंप पिछले कई महीनों से खराब होने से छात्रों को पेयजल के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। अभिभावकों संग सीडीओ प्रयागराज से मुलाकात कर युवा नेता ने विद्यालय में नयी बोरिंग करवाने की मांग की है। मांडा क्षेत्र के भवानीपुर ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय खैरुआ का हैंडपंप लंबी अवधि से खराब होने के कारण विद्यालय के छात्रों को पेयजल के लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। युवा नेता अमित पांडेय रफ्तार ने कुछ अभिभावकों संग सीडीओ प्रयागराज से मुलाकात कर विद्यालय का हैंडपंप ठीक कराने के साथ ही नये बोरिंग की भी मांग की है। सीडीओ ने बीडीओ मांडा को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...